फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार के बाद सैफई पहुंचे मुलायम, बाेले हम ताे हाेली मनाएंगे, अखिलेश पर भी बोले

Tue, 14 Mar 2017 10:51 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में करारी हार झेलने के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव पहली बार अपने गृहनगर सैफई पहुंचे। यहां मीडिया से मुखातिब हाेते हुए उन्हाेंने कहा कि राजनीति में हार-जीत चलती रहती है, इसके लिए किसी एक को ज़िम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। मुलायम ने कहा कि हम वोटरों को समझाने में कामयाब नहीं हो सके। उन्होंने ये भी कहा कि बीजेपी ने जनता से कई वादे किए, अब देखते हैं उनके वादे पूरे होते हैं या नहीं।
विज्ञापन


मुलायम ने कहा, हमें पहले भी हार मिली, लेकिन इसके बाद फिर सरकार बनाने में कामयाब हुए। विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन ने कुल मिलाकर 403 सीटों में से सिर्फ 56 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि बीजेपी और इसके सहयोगी दलों ने 325 सीटों पर कब्जा जमा लिया।

उल्लेखनीय है कि यूपी चुनावों से ठीक पहले समाजवादी पार्टी में अंदरूनी घमासान चरम पर पहुंच गई थी और पार्टी साफ तौर पर मुलायम और अखिलेश खेमे में बंटी नजर आई। चुनावों की घोषणा से ठीक पहले पार्टी का नेतृत्व संभालने को लेकर पिता-पुत्र में काफी तीखा संघर्ष हुआ था। चुनावों में मिली हार के बाद अखिलेश यादव ने रविवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और कहा कि समाजवादी पार्टी सिर्फ एक पार्टी नहीं, बल्कि विचारधारा है और 'संघर्ष जारी रहेगा'।
विज्ञापन


शनिवार को अखिलेश ने कहा था कि पूरे चुनाव में उन्हें कभी नहीं लगा कि ऐसे नतीजे आएंगे। उन्होंने कहा, मेरी सभाओं में भारी भीड़ उमड़ती थी। पता नहीं क्या हुआ। उन्होंने टीस भरे अंदाज में कहा, गरीब को अक्सर पता ही नहीं होता कि वह क्या चाहता है। किसान को पता ही नहीं होता कि उसे क्या मिलने जा रहा है। मैं समझता हूं कि जनता कुछ और सुनना चाहती रही होगी। जनता को अगर एक्सप्रेस-वे नहीं पसंद आया तो शायद उसने यूपी में बुलेट ट्रेन के लिए वोट दिया हो।

शनिवार को जैसे ही चुनाव नतीजों में सपा की हार तय हो गई, चुनाव के दौरान पूरी तरह से किनारे कर दिए गए सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि यह घमंड की हार है। उन्होंने इस हार को समाजवादी पार्टी की हार मानने से इनकार कर दिया।

इसके पहले मुलायम ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में मुलायम सिंह ने कहा कि कांग्रेस को यूपी में कोई पसंद नहीं करता। उनका मानना है कि गठबंधन का घमंड समाजवादियों की ऐसी हार का सबसे बड़ा कारण बना है। हालांकि मुलायम ने अपने भाई शिवपाल यादव, साधना गुप्ता, अमर सिंह और अपर्णा यादव की तरफदारी की।साधना गुप्ता के बारे में मुलायम ने कहा कि उन्होंने काफी सादगी से अपनी बात रखी थी। जबकि, अमर सिंह के बार में मुलायम का कहना है कि उनका गुस्सा होना जायज है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें