फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोग कर रहे प्रदर्शन, सरकार कह रही है दो दिन में दिए 1818 पट्टे

Fri, 12 May 2017 07:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
जयपुर सांसद रामचरण बोहरा के निवास पर प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राजस्थान में मुख्यमंत्री शहरी जन कल्याण योजना के तहत आयोजित शहरी जनकल्याण शिविरों में दो दिनों में राजधानी जयपुर समेत अधिकांश स्थानों पर अव्यवस्थाएं सामने आई हैं। शुक्रवार को जयपुर में इस अव्यवस्था के चलते जयपुर में एक शिविर स्थगित किया गया तो लोगों ने सांसद रामचरण बोहरा के निवास पर प्रदर्शन किया। उधर, सरकार की ओर से दावा किया है कि इन दो दिनों में 1818 पट्टे जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन


जयपुर में जेडीए ने मंगल विहार योजना का नियमन शिविर स्थगित कर दिया। यह शिविर आधी—अधूरी तैयारियों के कारण स्थगित किया गया है। इससे कॉलोनीवासी नाराज हो गए और जेडीए अधिकारियों को खरी—खरी सुनाई। इसके बाद ये लोग सांसद रामचरण बोहरा के निवास पर गए और वहां नारेबाजी की। 

उधर, स्वायत्त शासन सचिव पवन अरोड़ा ने बताया कि दो दिन में मुख्यमंत्री शहरी जनकल्याण योजना के तहत आयोजित शहरी जन कल्याण शिविरों में गत दो दिनों में 1818 पट्टे जारी किये गये तथा 358 भवन मानचित्रों को स्वीकृत किया गया। शिविरों में नगरीय विकास कर, लीज व अन्य मदों से नगरीय निकायो को 2507.68 लाख रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। अरोड़ा के अनुसार अजमेर संभाग में 207, भरतपुर संभाग 102, बीकानेर संभाग में 190, जयपुर संभाग में 860, जोधपुर संभाग में 262 और कोटा संभाग में 80 पट्टे जारी किए गए हैं। जबकि उदयपुर संभाग में शहरी जन कल्याण शिविरों में अब तक 117 पट्टे जारी किए गए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें