बहादुरगढ़। सिविल अस्पताल बहादुरगढ़ में माताओं और नवजात शिशुओं की देखभाल को बेहतर बनाने के लिए मदर केयर न्यूबॉर्न यूनिट (एमएमसीयू) शुरू करने की तैयारी है। यूनिट के शुरू होने से प्रसव के बाद माताओं और नवजात बच्चों की देखभाल के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी। फिलहाल अस्पताल में आने वाली माताओं के रुकने की व्यवस्था वात्सल्य कक्ष में है।
मदर केयर न्यूबॉर्न यूनिट का उद्देश्य मां और नवजात शिशु की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए देखभाल की सुविधा उपलब्ध कराना है। इस यूनिट को 8 बेड के साथ तैयार किए जा रहा है। प्रसव के बाद शुरुआती समय मां और बच्चे दोनों के लिए महत्वपूर्ण होता है।
ऐसे में अस्पताल में इस तरह की व्यवस्था होने से माताओं को सहूलियत मिल सकती है। खासकर नवजात की देखभाल, स्तनपान और मां को जरूरी मार्गदर्शन देने में यह सुविधा उपयोगी साबित होगी।
-
मेरे जुड़वा बच्चे 4 अक्तूबर को पैदा हुए थे। उनके पैदा होने के तुरंत बाद से ऑक्सीजन की कमी हो गई थी। मेरे बच्चे करीब 22 दिन से यहां भर्ती हैं। इनके निर्माण से राहत की उम्मीद है।
-रीटा, दिल्ली, वात्सल्य कक्ष में ठहरी महिला
एमएमसीयू शुरू कर दी जाएगी। इस यूनिट के शुरू होने से मां और नवजात शिशु दोनों को सुविधा मिलेगी। प्रसव के बाद माताओं और बच्चों की देखभाल बेहतर तरीके से हो सकेगी।
डॉ. विनय देशवाल पीएमओ, नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़
फोटो 100: रीटा, दिल्ली
फोटो 101: नागरिक अस्पताल में तैयार हो रहा एमएनसीयू
फोटो 100: रीटा, दिल्ली