फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में कर दिया नाश: 100 रुपये न देने पर नाबालिग लड़के ने युवक को चाकू से गोदा, सब्जी लेने जा रहा था मृतक

Wed, 27 Jul 2022 11:08 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सुरेश को खून से लथपथ हालत में राहगीरों ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे दूसरे अस्पताल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में एक नाबालिग लड़के ने नशे के लिए 100 रुपये नहीं देने पर एक युवक को चाकू से गोद दिया। वारदात के बाद आरोपी ने फरार होने का प्रयास किया, लेकिन पब्लिक ने पीछा कर आरोपी को दबोच लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। जख्मी हालत में पीड़ित सुरेश (28) को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। आदर्श नगर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सुरेश अपने परिवार के साथ सी-ब्लॉक, लाल बाग इलाके में रहता है। वह प्राइवेट नौकरी करता है। मंगलवार शाम को वह घर से सब्जी खरीदने के लिए निकला। वह आजादपुर मार्केट की ओर जा रहा था। इस बीच रास्ते में आरोपी लड़के ने उसे रोक लिया और नशे के लिए 100 रुपये मांगने लगा। 

सुरेश ने रुपये देने से मना किया तो आरोपी आग बबूला हो गया। उसने अचानक चाकू निकालकर चार-पांच जगह चाकू मार दिए। हमले के बाद उसने भागने का प्रयास किया। लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। सुरेश को खून से लथपथ हालत में राहगीरों ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे दूसरे अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें