मेथी के पराठे बनाने में आसान और सर्दियों में सेहत के लिए अच्छे होते हैं।
सामग्रीः
मेथी आधा किलो
प्याज़ -2
हरी मिर्च 2-3
आटा 2 बड़ी कटोरी
धनिया पाउडर
लाल मिर्च
नमक - स्वादानुसार
गरम मसाला- 1 चम्मच
विधिः
पहले मेथी की डंडीयो को काट लीजिये, फिर बारीक काट लीजिये और उस को अच्छी तरह से धो लें। अब आटे में नमक स्वादानुसार डालें, मेथी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, हरी मिर्च, प्याज़, गरम मसाला डाल कर आटे को अच्छी तरह से गूंथ लें।
फिर आटे की लोई बनाकर और उसको रोटी की तरह बेल लीजिये उस के बाद तवे पर डाल कर दोनों तरफ से सेख कर पराठे पर तेल या घी लगा कर सेंक लीजिये।