फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप व साइकिल देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
13jjrp19- एमआर स्कूल में आयोजित वा​र्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। स्र
विज्ञापन
झज्जर। हसनपुर स्थित एमआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 33वां वार्षिक उत्सव द कल्चरल कनेक्ट आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने रंगारंग नृत्य, मधुर गीत, नाट्य मंचन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल, डीसीपी लोगेश कुमार व एसीपी अनिरुद्ध चौहान ने किया।
विज्ञापन

प्राचार्या नेहा शर्मा ने बताया कि 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 25 विद्यार्थियों को लैपटॉप, 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 60 विद्यार्थियों को साइकिल देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी पुरस्कार व स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में एमआर ग्रुप ने एक ऐसी मिसाल कायम की है जिसके सकारात्मक परिणाम आज प्रदेश ही नहीं, देश-विदेश में दिखाई दे रहे हैं। विशिष्ट अतिथि उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि स्कूल शिक्षा, अनुशासन और प्रतिभा के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है।
विज्ञापन

डीसीपी लोगेश कुमार व एसीपी अनिरुद्घ चौहान ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि एमआर विद्यालय यह सिद्ध करता है कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान नहीं बल्कि संस्कार, चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण का माध्यम है।
एमआर ग्रुप के निदेशक सोमबीर कोडान ने कहा कि स्कूल की पहचान हमेशा से पारदर्शिता, मेहनत और ईमानदारी रही है। आज विद्यालय के विद्यार्थी शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और विभिन्न प्रतिस्पर्धी क्षेत्रों में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, जो संस्थान की सुदृढ़ शैक्षणिक नींव और अनुशासित वातावरण का प्रमाण है।

13jjrp19- एमआर स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। स्र

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें