फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यदि आप नहीं कर पाए हैं, अपना बी.टेक-एमबीबीएस, तो अब है सुनहरा मौका

Fri, 03 Mar 2017 11:41 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज - फोटो : Internet
विज्ञापन
राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऐसे छात्रों को अपना डिग्री कोर्स पूरा करने का मौका देने जा रही है जो तय समय में अपना कोर्स पूरा नहीं कर पाए हैं। जी हां! आरटीयू ऐसे छात्रों को जो कि पढ़ाई में कमजोर होने की वजह से या किसी अन्य कारण से अपने कोर्स तय समय में पूरे नहीं कर पाए हों को एक आखिरी मौका देने जा रही है, जिससे ऐसे छात्र डिग्री लेने का सपना एक बार फिर से संजो सकते हैं। आपको बता दें कि आरटीयू के एक नए नियम के तहत बी.टेक, एमबीबीएस और बी.आर्क कोर्स में यह सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन

जानिए, कैसे मिलेगी डिग्री

कोटा स्थित आरटीयू कार्यालय - फोटो : Internet
आरटीयू ने 'मर्सी चांस' के तहत बी.टेक,बी.आर्क एवं एमबीबीएस के ऐसे छात्रों से आवेदन मांगे हैं जिन्होनें इस कोर्स में दाखिला लेने के बाद तय समय सीमा में यह कोर्स पूरा नहीं किया है। आरटीयू के नियमों के तहत अब तक होता यह था कि प्रत्येक छात्र को कोर्स पूरा होने की अवधि  से दोगुना समय में कोर्स को पूरा करने का समय मिलता ​है लेकिन वो छात्र तब भी उस कोर्स को पूरा नहीं कर पाता है तो उसका नामांकन ही रद्द कर दिया जाता था। लेकिन अब 'मर्सी चांस' के तहत छात्र डिग्री पाने के अपने सपने को पूरा कर सकते हैं और अपना कॅरिअर बर्बाद होने से भी बचा सकते हैं।
विज्ञापन

अब मुझे क्या करना होगा

डेमो इमेज - फोटो : Internet
यदि आपने साल 2006 में बी.आर्क,2008 में बी.टेक या बीएचएमसीटी,साल 2010 में एमसीए,साल 2012 में एमबीए में एडमिशन लिया था तो आप इस साल आयोजित होने वाली परीक्षा देने के लिए पूरी तरह पात्र हैं।इसके अलावा जिन छात्रों का कोई पेपर ड्यू या बैक है तो वो भी परीक्षा में बैठने के लिए पूरी तर​ह पात्र हैं। आपको बता दें कि आपको अपने संबधित कॉलेज से इसकी सूूचना भी दी जा सकती है। यदि संबधित कॉलेज छात्र को इस बात की सूचना नहीं देता है तो प्रोसेस फॉलो नहीं करने की जिम्मेदारी संबंधित कॉलेज की ही होगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें