फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालिख पोतने के आरोप पर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
फोटो 26जेएनडी19-उद्घाटन पत्थर पर कालिख पोतने के मामले में डीसी को ज्ञापन सौंपते हुए इनेलो पदा​ध - फोटो : 1
विज्ञापन
जींद। पिंडारा स्थित बिजलीघर के उद्घाटन पत्थर पर कालिख पोतने के मामले में इंडियन नेशनल लोकदल के प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को डीसी डॉ. वैशाली शर्मा से मुलाकात कर शिकायत दी। प्रतिनिधिमंडल ने आरोपियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई करने और क्षतिग्रस्त पत्थर की जगह नया उद्घाटन पत्थर लगवाने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विजेंद्र रेढू, राष्ट्रीय महासचिव सुमित्रा देवी और प्रदेश महासचिव प्रदीप गिल ने बताया कि बिजलीघर का उद्घाटन चार फरवरी 1990 को तत्कालीन मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने किया था।
हाल ही में कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने इस ऐतिहासिक पत्थर पर कालिख पोतकर उसे क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया। पदाधिकारियों के अनुसार उन्होंने मौके पर पहुंचकर कालिख साफ करने का प्रयास किया, लेकिन पत्थर पूरी तरह साफ नहीं हो सका।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सार्वजनिक स्थल पर लगे उद्घाटन पत्थर को इस तरह नुकसान पहुंचाना निंदनीय है। इससे क्षेत्र के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द पहचान कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही पत्थर को प्रशासन की ओर से साफ करवाने या उसके स्थान पर नया पत्थर लगवाने की मांग भी रखी।
इस दौरान अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी वेद सिंह मुंडे, बिल्लू पेगां, एडवोकेट भूपेंद्र देशवाल, एडवोकेट देवेंद्र लोहान, एडवोकेट अंकित नैन, जयनारायण जिलेदार, सुखबीर ढुल, मास्टर कर्मबीर और रमेश ढुल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें