फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सिंचाई विभाग के इटावा डिवीजन में भ्रष्टाचार व्याप्त है। यह आरोप शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन राजनीतिक ने शुक्रवार को ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष संजेश कुमार ने बताया कि सिंचाई विभाग के इटावा डिवीजन में चरम सीमा पर भ्रष्टाचार व्याप्त है। कभी भी कोई कार्य मानक के अनुरूप नहीं कराया जाता।
विज्ञापन

इसका परिणाम यह होता है धान की फसल के समय माइनरों, बंबा में खंदी कट जाती है। इससे हजारों बीघा किसानों की फसलें बर्बाद होती है। किसान दर-दर की ठोकरें खाता है। किसानों ने मांग करते हुए कहा कि खोदाई की जांच जनपद के किसी भी उप जिलाधिकारी से करवाई जाए।
इससे भविष्य में ऐसी गलती न हो और किसानों का नुकसान बचाया जा सके। भारतीय किसान यूनियन राजनीतिक 25 दिसंबर के बाद आंदोलन करेगी। सदर तहसील अध्यक्ष उदयराज सिंह, श्यामेंद्र कुमार, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें