फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EVM में धांधली नहीं की तो गुजरात विधानसभा चुनाव हार जाएगी भाजपा: मायावती

Wed, 06 Dec 2017 05:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा पर करारा प्रहार करते हुए दावा किया गुजरात में इस समय भाजपा विरोधी माहौल है। अगर यहां ईवीएम में धांधली न की गई तो भाजपा की हार तय है।
विज्ञापन


बुधवार को बसपा कार्यालय द्वारा जारी किए गए बयान में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात में इस बार भाजपा मुश्किल में नजर आ रही है और अगर ईवीएम मे धांधली न की गई तो भाजपा को गुजरात में करारी हार मिलेगी।

मायावती ने यूपी विधानसभा चुनाव में हार के बाद भी भाजपा पर ईवीएम मैनेज कराने का आरोप लगाया था। प्रदेश के नगर निकाय चुनाव परिणाम आने के बाद भी ईवीएम में गड़बड़ी कराए जाने की बात दोहराई और कहा कि जहां पर बैलेट पेपर से चुनाव हुए हैं भाजपा को हार मिली है। भाजपा को जीत वहीं नसीब हुई जहां पर ईवीएम से मतदान हुआ।
विज्ञापन


ये भी देखें- कुछ और ही है भाजपा की जीत की हकीकत, 243 निकायों में अध्यक्ष पद पर जमानत नहीं बचा सकी भगवा सेना

मायावती ने डा. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्घांजलि देते हुए कहा कि बसपा गरीबों, उपेक्षितों व शोषितों की सच्ची हितैषी है और पार्टी को अंबेडकर की सच्ची अनुयायी होने का गौरव प्राप्त है।

योगी ने दिया था जवाब- मायावती अपने मेयरों से इस्तीफा दिलाएं, बैलेट पेपर से करा देंगे चुनाव

यूपी की कानून-व्यवस्‍था पर उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों ही जगह भाजपा की सरकार होने के बावजूद सूबे के 22 करोड़ लोगों का कोई भला नहीं हो पा रहा है। कानून-व्यवस्‍था व अपराध नियंत्रण में सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें