फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च की गर्मी ने सात सालों का रिकॉर्ड तोड़ा, जानें कब कितना रहा तापमान

Wed, 29 Mar 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मार्च की गर्मी ने सात सालों का रिकॉर्ड तोड़ा
विज्ञापन
मार्च की गर्मी ने मुश्किलें बढ़ा दी है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि एयरपोर्ट के पास तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया। जो पिछले सात सालों में सबसे अधिक तापमान था। हालांकि मौसम विभाग ने पहले ही संभावना जता दी थी कि इस बार मार्च पिछले सालों की गर्मी का रिकार्ड तोड़ सकता है। साल 2010 में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो चंडीगढ़ का आल टाइम रिकार्ड भी है। दिन के साथ रात का तापमान भी बढ़ने लगा है।
विज्ञापन


रविवार रात का तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया।  मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि आने वाले समय में तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। खासकर रात के तापमान में। दूसरी तरफ गर्मी से राहत मिलने के बिल्कुल भी आसार नहीं है।

मौसम विभाग ने बताया है कि अगले तीन दिन चंडीगढ़ सहित हरियाणा व पंजाब में मौसम ड्राई रहना वाला है। इससे गर्मी बढ़ने के पूरे आसार हैं। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 37 डिग्री के पास दर्ज किया जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री के बीच।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब कितना अधिकतम तापमान रहा
साल           तापमान
2016           33.4
2015           33.6
2014           30.7
2013           31.1
2012           34.1
2011           33.0
2010           38.2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें