फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी के 11 वर्षीय बेटे को नौकरानी ने किया ब्लैकमेल, हर महीने लेती थी इतनी रकम

Sun, 05 Aug 2018 07:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा में एक कारोबारी के बेटे को नौकरानी ने ही ब्लैकमेल कर हजारों रुपए ऐेंठ लिए। नौकरानी ने कारोबारी के बेटे को दोस्तों के साथ चोरी छिपे फ्लेवर्ड हुक्का पीते हुए देख लिया था। 
विज्ञापन


मम्मी से शिकायत करने की कहकर नौकरानी उससे रुपए ऐंठने लगी। तीन महीने में तकरीबन 55 हजार रुपये ले लिए। कुछ दिन पहले कारोबारी को पता चल गया। उन्होंने रविवार को नौकरानी को पकड़ लिया।  

पंप कारोबारी के घर में फरवरी से जगदीशपुरा क्षेत्र की युवती घरेलू कार्य कर रही थी। तीन महीने पहले कारोबारी को कैंसर हो गया। उन्हें ऑपरेशन के लिए कई दिन हॉस्पिटल में रहना पड़ा। इसके बाद कीमोथैरेपी शुरू हुई। 
विज्ञापन

हुक्का पीते देखने पर ब्लैकमेल

वो पत्नी के साथ सप्ताह में एक बार कीमोथैरेपी के लिए जाते थे। कारोबारी का 11 साल का बेटा एक कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा सात का छात्र है। मम्मी-पापा के हॉस्पिटल जाने पर वह घर में अकेला रहता। 

एक दिन उसके दोस्त फ्लेवर्ड हुक्का लेकर आए। दोस्तों के साथ हुक्का पीते हुए नौकरानी ने देख लिया। इस पर वो उसे ब्लैकमेल करने लगी। आरोप है कि मम्मी से शिकायत करने की धमकी देकर रुपये मांगने शुरू कर दिए।

कारोबारी के बेटे ने मम्मी की अलमारी खोलकर पहली बार दो हजार रुपये दे दिए। इसके बाद नौकरानी और रुपए मांगने लगी। बाजार से उसके लिए हुक्का भी लेकर आने लगी। कभी तीन हजार तो कभी पांच हजार रुपये ले लेती।
विज्ञापन

55 हजार रुपए वसूल

नौकरानी अब तक लगभग 55 हजार रुपए ले चुकी थी। पिछले दिनों रुपये अलमारी में नहीं मिलने पर कारोबारी की पत्नी को शक हो गया। उन्होंने बेटे से सख्ती से पूछताछ की। इस पर उसने सब सच बता दिया। 

अब नौकरानी सात हजार रुपये उससे मांग रही थी। रविवार को कारोबारी ने बेटे से फोन कराकर रुपये लेने के लिए उसे बुलाया। इस दौरान कमरे में टैबलेट का कैमरा ऑन करके लगा दिया। 

कुछ ही दिनों में खरीद ली स्कूटी

नौकरानी आई और रुपए लेकर गिनने लगी। तभी कारोबारी और उसकी पत्नी ने उसे पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपी नौकरानी को थाने पर ले आई। कारोबारी ने तहरीर दी है। कारोबारी का कहना था कि उनके रुपयों से नौकरानी ने 60 हजार की एक्टिवा भी खरीद ली है। 

उधर, नौकरानी का कहना था कि कारोबारी के बेटे ने उसे हुक्का खरीदकर लाने के लिए चार हजार रुपये दिए थे। इस पर वो हरीपर्वत चौराहा स्थित दुकान से ले आई। इसमें उसका कोई दोष नहीं है। उसने रुपये नहीं वसूले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें