फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना परीक्षा देने गया युवक लापता

Wed, 04 Jan 2017 10:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
Missing
विज्ञापन
बीते 26 दिसंबर को कोटद्वार से लुधियाना परीक्षा देने के लिए निकला एक युवक लापता हो गया है। मंगलवार को परिजनों ने युवक की बरामदगी के लिए कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दर्ज करवाई।
विज्ञापन


पटेल मार्ग निवासी युवक के पिता आनंद सिंह ने बताया कि 26 दिसंबर को उनका 32 वर्षीय बेटा अजय सिंह कोटद्वार से लुधियाना यह कहकर निकला था कि उसका 30 दिसंबर को समूह ग का पेपर है। जब उन्होंने बेटे को फोन किया तो उसने बताया कि वह हरिद्वार में अपने दोस्तों के साथ रुका हुआ है, और शाम को ट्रेन से लुधियाना के लिए निकलेगा।

परिजनों ने जब 26 दिसंबर की शाम उसे फोन किया तो उसका नंबर बंद आने लगा। इसके बाद परिजन उसकी खोजबीन के लिए हरिद्वार चले गए, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका। कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल ने बताया कि पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। शीघ्र ही युवक की बरामदगी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें