फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी का रोड शो: सुरक्षा की कमान संभालेंगे 20 आईपीएस, वाराणसी के ये इलाके ड्रोन से खंगाले गए

Mon, 13 May 2024 01:54 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Lok Sabha Election: रोड शो के दौरान सड़क के दोनों तरफ खड़े आमजन के बीच 1500 महिला-पुरुष पुलिस कर्मी सादे कपड़ों में तैनात रहेंगे। लोकल इंटेलिजेंस यूनिट के कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। रोड शो के रूट की ऊंची इमारतों में रूफ टॉप फोर्स तैनात रहेगी।
विज्ञापन
PM Modi Varanasi Roadshow - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था की कमान कमिश्नरेट और बाहर से आए 20 आईपीएस संभालेंगे। एसपीजी के अभेद्य घेरे में रहने वाले प्रधानमंत्री के आगमन से पहले रविवार को ड्रोन से भिखारीपुर से सुंदरपुर, लंका, अस्सी, शिवाला, गोदौलिया होते हुए चौक तक का इलाका ड्रोन से खंगाला गया।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के रोड शो के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कमिश्नरेट की फोर्स के अलावा बाहर से आए आठ एडिशनल एसपी, 20 डिप्टी एसपी, 26 इंस्पेक्टर, 435 महिला-पुरुष सब इंस्पेक्टर और 1766 महिला-पुरुष कांस्टेबल-हेड कांस्टेबल तैनात रहेंगे। इसके अलावा पांच कंपनी दो प्लाटून पीएसी और तीन कंपनी सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के जवान तैनात रहेंगे। 



बोले अधिकारी
पुलिसकर्मी वीआईपी पर नहीं बल्कि आमजन की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखेंगे। कोई भी काफिले के नजदीक या उसके सामने नहीं आ पाएगा। यह हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा। - मोहित अग्रवाल, पुलिस आयुक्त
विज्ञापन


खंगाले गए रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और गंगा घाट
प्रधानमंत्री के आगमन से पहले रविवार की शाम शहर के सभी रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, गंगा घाटों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चला। डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते के साथ निकली पुलिस टीम ने संदिग्ध प्रतीत होने वाले लोगों से उनके नाम और पते की तस्दीक की।
विज्ञापन


वहीं, प्रधानमंत्री की डमी फ्लीट का ग्रैंड रिहर्सल हुआ तो उसे गोदौलिया, अस्सी और लंका सहित कुछेक अन्य इलाकों में जाम की समस्या का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें