फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह बोले- पीएम मोदी को अपशब्द कहने वालों को देंगे करारा जवाब

Thu, 16 May 2019 05:06 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
विज्ञापन
Amit Shah in Maharajganj
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने नौतनवां कस्बे में पार्टी प्रत्याशी पंकज चौधरी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए विरोधियों को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा पूर्व से लेकर पश्चिम चारों दिशाओं में एक ही नारा मोदी-मोदी गूंज रहा है। विरोधी दल हताश हो गए हैं। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। यही कारण है कि घबराहट में उल्टे सीधे बयान विरोधी दल के नेता दे रहे हैं।

विज्ञापन


पुलवामा हमले के बाद देश में गुस्सा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में एयर स्ट्राइक हुई और पाकिस्तान के आतंकियों को मार गिराया गया। इसके बाद केवल दो जगह मातम देखने को मिला। पहला पाकिस्तान में दूसरा बुआ-बबुआ और राहुल बाबा के कार्यालय में। जबकि पूरा देश जश्न मना रहा था। इतना ही नहीं इस खुशी में अमेरिका, रशिया, इजराइल आदि सभी देशों ने समर्थन किया। 

मां लेहडा और महात्माबुद्ध को नमन करते हुए अमित शाह ने सबसे पहले फरेंदा क्षेत्र के हरपुर बेलहिया टोला के शहीद पंकज को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद भारत माता की जय से वातावरण गूंज उठा। उन्होंने कहा कि देश की जनता भाई नरेंद्र मोदी को आशीवार्द दे रही है।
विज्ञापन


50 करोड़ गरीब लोगों को आगे बढ़ाने का काम भाजपा की सरकार ने किया है। 7 करोड़ गैस चूल्हा, 8 करोड़ घरो में शौचालय, 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ मिला है। बुआ बबुआ की सरकार थी तो क्या हुआ, सब जानते हैं।

कांग्रेस की सरकार 55 साल तक चली सरकार ने गरीबों के इलाज की कोई व्यवस्था नहीं की। राहुल बाबा और बुआ-भतीजा 5 साल का हिसाब मांगते हैं। अपना 55 साल का हिसाब लेकर आ जाओ हमारे युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ता उसका जवाब दे देंगे। दिल्ली में बड़े नेताओं के साथ विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी पंकज ने बहुत प्रयास किया है। 

शाह बोले पूर्वांचल के गोरखपुर एम्स की स्थापना व संतकबीर अकादमी, आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस के साथ फर्टिलाइजर का उद्धार किया गया। मनमोहन की सरकार को अखिलेश और माया ने समर्थन दिया। मौनी बाबा मनमोहन सिंह की सरकार में पाकिस्तानी हमारे जवानों के सर काटकर ले जाया करते थे। बुआ-भतीजा और राहुल बाबा सुन लो अगर पाकिस्तान गोली मारेगा तो हम बम से मारेंगे।

बातचीत नहीं होगी। कश्मीर को हिंदुस्तान से अलग करने की साजिश हो रही है। मोदी को प्रधानमंत्री बनते ही हम धारा 370 हटा देंगे। मणिशंकर अय्यर राहुल के गुरु घंटाल है। मोदी को अपशब्द कहने वालों को करारा जवाब दिया जाएगा। इस बीच 26 मिनट की जनसभा में मोदी-मोदी के नारे खुब लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें