फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदामों से वाहन वापस नहीं लौटने से धीमा हुआ उठान

विज्ञापन
16jjrp25- अनाज मंडी में लगी गेहूं की ढेरी। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
झज्जर। झज्जर अनाज मंडी में वीरवार को 24 घंटे में करीब 12 हजार क्विंटल गेहूं की फसल का उठान हाे पाया। भराई के बाद गोदामों में गए वाहनाें के वापस नहीं आने से उठान धीमा रहा। इसके अलावा वीरवार को भी किसानों को साइट की खराबी के चलते परेशानियां हुई।
विज्ञापन

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के झज्जर दौरे के बाद भी किसानाें को परेशानियाें का सामना करना पड़ रहा है। पोर्टल में तकनीकी खराबी होने के चलते किसानों को गेट पास कटवाने में परेशानी हो रही है। इसके अलावा ई-खरीद पोर्टल पर खराबी के चलते किसान की फसल को सबमिट करने में भी परेशानी आ रही है।
जिले की अनाज मंडियाें में गेहूं फसल की आवक व खरीद जारी है। पोर्टल में खराबी होने के चलते कई बार किसानों के फसल की मात्रा शून्य दिखाई दे रही है। झज्जर अनाज मंडी में बुधवार को करीब 25 हजार क्विंटल गेहूं की फसल का उठान होने के बाद आउटर गेट पास कटे थे लेकिन वीरवार को वाहनों की कमी के चलते 12 हजार क्विंटल गेहूं के आउटर गेट पास ही कट पाए।
विज्ञापन


इंसेट
277 किसानों के गेट पास काटे गए
झज्जर अनाज मंडी में वीरवार को 277 किसानों के गेट पास काटे गए जिनसे 16620 क्विंटल गेहूं के फसल की आवक हुई। झज्जर अनाज मंडी में अब तक 9724 किसानों के गेट पास काटे गए हैं जिनसे 578000 क्विंटल गेहूं के फसल की आवक हुई है। झज्जर अनाज मंडी में अब तक 280000 क्विंटल गेहूं की फसल खरीदी गई है। वहीं, अब तक खरीदी गई फसल में से 119000 क्विंटल गेहूं की फसल का उठान किया है।

वर्जन
झज्जर अनाज मंडी में अब तक 9724 किसानों के गेट पास काटे गए हैं। 57,8000 क्विंटल गेहूं के फसल की आवक हुई है। अब तक झज्जर अनाज मंडी में 28,0000 क्विंटल गेहूं की फसल खरीदी है। अब तक 11,9000 क्विंटल फसल का उठान हो चुका है।
विज्ञापन

रणदीप, सुपरवाइजर, मार्केट कमेटी झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें