फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादली में विवाद में मजदूर की चाकू मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। बाढ़सा गांव में सोमवार रात आपसी झगड़े के दौरान एक मजदूर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक कमलेश उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के पटई गांव का रहने वाला था। वह पिछले कुछ समय से बाढ़सा गांव में खेतों में मजदूरी करता था। कमलेश गांव में संजय के खेतों में काम करता था और वहीं रहता था। सोमवार रात कमलेश का गांव के ही मोनू के साथ किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मोनू ने कमलेश पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में कमलेश गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और वारदात के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया। थाना प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि हत्या के पीछे आपसी विवाद की बात सामने आ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होंगे। फिलहाल मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें