फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरकुरी मेथी पूरी

Sun, 20 Oct 2013 09:28 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
खुशबू सिंह, मारुतिपुरम
विज्ञापन


सामग्री- आटा 2 कटोरी, मेथी 200 ग्राम, जीरा 1 चम्मच, बेसन 1 कटोरी, जरा सी दही, नमक (काला नमक मिक्स) स्वाद के मुताबिक और तलने के लिए तेल।

विधि- सबसे पहले मेथी की पत्तियां तोड़ कर अच्छी तरह साफ कर लें फिर पानी छनने के लिए उसे चलनी पर रख दें। अब इसे मिक्सी से मोटा पीस लें या चाकू से बारीक काट लें।
विज्ञापन


आटे और बेसन में नमक, दही, जीरा, 1 चम्मच तेल और मेथी की कटी पत्तियां मिला लें। फिर पानी डालें और गूथ लें। अब कड़ाही में तेल गर्म करें और गूथे हुए आटे से छोटी-छोटी लोई बनाकर पूरियां बेल लें।
विज्ञापन


जब तेल गर्म हो जाए इसमें बारी-बारी करके पूरियों को तलते जाएं। ध्यान रखें इन्हें तब तक तलना है जब तक दोनों ओर से यह सुनहरी न हो जाएं।

तैयार है मेथी की पूरियां, आप इसे आलू मिक्स मटर की सूखी सब्जी या टमेटो सॉस के साथ सर्व करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें