चित्रकूट। संकुल स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कंठीपुर में हुई। जिसमें छात्र-छात्राओं की अलग- अलग प्रतियोगिताएं हुई।
प्रतियोगिता में बालक दौड़ में 100,200, 600 मीटर बालक दौड़ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कंठीपुर के छात्र कुलदीप प्रथम रहे। बालिका वर्ग में 100,200 व 400मीटर दौड़ में पूर्वमाध्यमिक विद्यालय लौढिया के सोनिका प्रथम स्थान पर रही।
प्राथमिक बाकिला वर्ग में 50, 100, मीटर दौड़ मेें प्राथमिक विद्यालय कोटा का छात्र चुनवाद ने प्रथम रहा। बालिका वर्र्ग 50 100 में प्राथमिक विद्यालय अमरपुर की शान्तीदेवी प्रथम स्थान पर रही 200 मीटर बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय लौढ़िया खुर्द की रागिनी देवी प्रथम स्थान पर रही।
इसी तरह से कबड्डी जूनियर स्तर बालक वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय रगौली, बालिका वर्ग में पूर्व माध्यविक विद्यालय लौढ़िया खुर्द प्रथम रहे। खो- खो प्रतियोगिता में जूनियर बालक वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय रगौली, बालका वर्ग में भी इसी विद्यालय ने बाजी मारी। इस मौके पर प्रतियोगिता में सहयोग करने में मानवेंद्र नाथ, रामविलास सिंह, जितेंद्र कुमार, अरविंद कुमार सिंह, पुष्पा देवी, श्याम बिहारी सिंह, राम सिंह, मनोज कुमार सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे।