फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए सिद्धू के लिए क्यों आसान नहीं है कांग्रेस की राह और क्यों लिया फैसला

Fri, 25 Nov 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू
विज्ञापन
पूर्व सांसद नवजोत सिद्धू के आवाज-ए-पंजाब के दो साथी तो कांग्रेस में शामिल हो गए हैं, लेकिन सिद्धू ने खुद अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं कि उनका अगला सियासी कदम क्या होगा। माना जा रहा है कि सिद्धू के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के स्टार कैंपेनर के रूप में चुनाव में सक्रिय हो सकते हैं।
विज्ञापन


आवाज-ए-पंजाब सियासी फ्रंट बनाने के बाद सिद्धू ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के साथ समझौते के लिए पहले बड़ी-बड़ी शर्तें रखी थीं, लेकिन दोनों ही पार्टियों ने उन्हें नकार दिया। समय बीतता जा रहा था और चुनाव नजदीक आ रहे थे, जिस कारण सिद्धू पर भी दबाव बढ़ता जा रहा था। 

आखिर आवाज-ए-पंजाब के दो सदस्य बलविंदर बैंस और सिमरजीत बैंस ने फ्रंट को छोड़ कर आप के साथ हाथ मिला लिया, जिसके बाद सिद्धू के लिए कांग्रेस के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा था।
विज्ञापन


सिद्धू ने बिना वक्त गवाएं अपनी पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू और पूर्व हॉकी स्टार परगट सिंह को कांग्रेस में शामिल करवा दिया ताकि उनका सियासी भविष्य सुरक्षित हो जाए, लेकिन अपनी सियासी पारी को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार रखा है।
विज्ञापन

दोनों सीटों पर हो सकती है अदला-बदली

former cricketer Navjot Singh Sidhu - फोटो : File Photo
सिद्धू एक सेलेब्रिटी हैं और उनका सियासी कद भी बड़ा है। वह एक आम नेता की तरह कांग्रेस ज्वाइन नहीं कर सकते। ऐसे माना जा रहा है कि चुनाव प्रचार जोर पकड़ने के बाद सिद्धू चुनाव मैदान में उतरेंगे। वह पार्टी के स्टार कैंपेनर की भूमिका निभाएंगे। 

बाद में वह अमृतसर से लोकसभा का चुनाव भी लड़ सकते हैं। परगट सिंह ने कहा कि सिद्धू के अगले कदम के बारे में वह कुछ नहीं कह सकते, लेकिन उनके और डॉ. नवजोत कौर के हलकों में सिद्धू की अहम भूमिका जरूर रहेगी। वह इन दोनों हलकों में कैंपेन करेंगे। इसके अलावा सिद्धू दूसरे हलकों में भी कांग्रेस के लिए प्रचार कर सकते हैं।

दोनों सीटों पर हो सकती है अदला-बदली
परगट सिंह और डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद इन दोनों की विधानसभा सीटों पर अदला-बदली हो सकती है। परगट जालंधर कैंट से विधायक हैं और प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह प्रेस कांफ्रेंस में यहां से जगबीर बराड़ को उम्मीदवार घोषित कर चुके हैं। 

परगट की ज्वाइनिंग के बाद बराड़ खेमे में हड़कंप मचा है। वहीं, परगट ने कहा कि वह जालंधर कैंट से ही लड़ेंगे। जबकि, कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पार्टी परगट को नकोदर या शाहकोट से लड़ा सकती है। शाहकोट से दावेदार सीडीसी सिंह कंबोज आप में चले गए हैं। 

नकोदर के दावेदार अमरजीत समरा बीमार हैं। उधर, डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के मौजूदा हलके अमृतसर ईस्ट से उनकी दावेदारी मुश्किल है। क्योंकि वहां से कांग्रेस को उनका जीतना भी मुश्किल लग रहा है। ईस्ट से कांग्रेस के तीन दावेदार सुनील दत्ती, मनदीप सिंह मन्ना और दिनेश बस्सी हैं। ऐसे में पार्टी डॉ. नवजोत कौर को अमृतसर सेंट्रल से लड़ा सकती है। वहां से सिटिंग एमएलए ओपी सोनी को अमृतसर नॉर्थ भेजा जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें