फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से किशोर की मौत

Mon, 25 Dec 2017 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
मिलक सीएचसी में किशोर की मौत पर बिलखते परिजन।
विज्ञापन

विज्ञापन

रामपुर-बरेली सीमा के पास हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आए साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।रामपुर-बरेली सीमा पर स्थित बरेली जिले के लभारी गांव निवासी चंद्र पाल का साईकिल सवार बेटा जितेंद्र(17) रविवार को करीब साढ़े चार बजे अपने घर से निकला था।

साइकिल सवार जितेंद्र रामपुर सीमा में कोतवाली क्षेत्र के धनेली पूर्वी गांव में एक दुकान पर बाल कटवाने के लिए आ रहा था। इस बीच हाईवे से गुजरती हुई एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार किशोर टक्कर लगते ही  वहीं पर नीचे गिर गया। जहां पर उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे पर तमाम लोग मौके पर दौड़े ,लेकिन उससे पहले ही किशोर की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पहुंची। पुलिस शव को लेकर सीएचसी पर आई। जहां पर डाक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा है। पुलिस ने एक ग्रामीण को हिरासत में लिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें