फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargone: खरगोन में फिर पकड़ाया 42 हथियारों के साथ खंडवा का तस्कर, आठ दिन में पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई

Wed, 08 May 2024 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खरगोन

सार

खरगोन जिले में बड़ी मात्रा में अवैध हथियारों की खेप पकड़ी गई है।  पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 42 पिस्टल भी बरामद की हैं। बता दें कि इससे पहले 30 अप्रैल को भी खंडवा का ही एक आदतन अपराधी 37 पिस्टल के साथ जिले में गिरफ्तार हुआ था।
विज्ञापन
अवैध हथियारों संग पकड़ा गया आरोपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक सप्ताह में दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध हथियारों की एक बड़ी खेप पकड़ी है। इस बार भी गिरफ्तार आरोपी पड़ोसी जिले खंडवा का ही रहने वाला आदतन अपराधी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 42 पिस्टल भी बरामद की हैं।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले 30 अप्रैल को भी खंडवा का ही एक आदतन अपराधी 37 पिस्टल के साथ जिले में गिरफ्तार हुआ था। इसके बाद अब पुलिस इस आरोपी और पूर्व में पकड़े गए आरोपी के बीच की लिंक की भी जांच कर रही है। पड़ोसी जिले खंडवा में भी लगातार इस तरह से अवैध हथियार क्यों सप्लाई किए जा रहे हैं, और वहां इतनी बड़ी मात्रा में हथियारों को लेकर किसी बड़ी घटना को तो अंजाम नही देने की तैयारी है, इसको लेकर खरगोन सहित खंडवा पुलिस भी अब जांच करने वाली है।

खरगोन जिले में बड़ी मात्रा में अवैध हथियारों की खेप पकड़ी गई है। खरगोन एसपी ने बताया कि अहिरखेड़ा पुलिस ने टेमरनी पुलिया के समीप घेराबंदी कर खंडवा के रहने वाले मनोज उर्फ मीनू बद्रीप्रसाद शर्मा को गिरफ्तार किया है। मीनू ने हथियार राजा सिकलीगर निवासी सिगनूर से खरीदे थे। इस दौरान हथियारों के लेनदेन की खबर लगते ही पुलिस ने दबिश दी और हथियार खरीदने आए सप्लायर मीनू को रंगे हाथ धर दबोचा। हालांकि इस दौरान राजा मौके से फरार हो गया, जिसे पकड़ने का प्रयास भी किया जा रहा है। बता दें कि पुलिस ने पिछले 15 दिनों में जिले में भारी मात्रा में अवैध हथियार पकड़े हैं, जिससे यह हथियार अपराधियों तक नही पहुंच पाए। वहीं इस कार्रवाई में करीब 7 लाख 70 हजार रुपये मूल्य के पिस्टल ओर कट्टे बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


42 अवैध हथियार मिले
खरगोन एसपी धर्मराज मीणा ने बताया कि खरगोन पुलिस द्वारा एक बार फिर अवैध हथियार की सप्लाई करने वाले एक व्यक्ति के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई है। उसमें कुल 42 अवैध हथियार, जिनमें देसी कट्टे और 35 देसी पिस्टल हैं, बरामद किए गए हैं। उनकी कीमत करीब 7 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार किए गए मनोज उर्फ मीनू पर हत्या, लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और चोरी जैसे कई संगीन अपराध खंडवा, खरगोन और होशंगाबाद जिलों में दर्ज हैं। 

एसपी ने बताया कि अभी पुलिस का इन्वेस्टिगेशन जारी है और आज ही इस व्यक्ति को अवैध हथियार खरीदते हुए पकड़ा गया है। अभी सख्ती से और भी पूछताछ की जाएगी। साथ ही इस व्यक्ति को जो बिक्री करने वाला सिकलीगर है, राजा सिकलीगर उसको भी पुलिस सर गर्मी से तलाश कर रही है। खरगोन एसपी ने बताया कि पुलिस टीम को दस हजार रुपये के इनाम से पुरस्कृत किया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें