फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: जमीन को लेकर कोटवारों में चले लाठी-डंडे, महिलाएं भी दिखी एक्शन में, चार हुए घायल

Sat, 01 Jul 2023 07:44 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

खंडवा में कोटवारी की जमीन पर मालिकाना हक बताने को लेकर घमासान हुए हैं। दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। इसका वीडियो भी सामने आया है। चार लोग इस घटना में घायल हो गए हैं।  
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के खंडवा में खेत में मारपीट का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो किसी खेती की जमीन का बना हुआ है, जहां जमीन पर कब्जे को लेकर कुछ लोग एक-दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे चला रहे हैं। वीडियो में दोनों ही पक्षों के पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर वार कर रही हैं। वायरल वीडियो जावर थाना के अमलपुरा का बताया जा रहा है। खेत की जमीन पर कब्जे पर यह पूरा विवाद हुआ। फिलहाल पुलिस ने दोनों ही पक्षों के बयान दर्ज किए हैं। वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। मारपीट में घायल चार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


खंडवा में यह वीडियो वायरल हो रहा है । वीडियो के शुरू में एक शख्स कोटवारों जैसी टोपी पहने थाना प्रभारी और एसपी से निवेदन कर रहा है कि उसे यह जमीन कब्जा करके दिलाई गई थी। इस जमीन पर शासकीय दस्तावेजों में उसका नाम दर्ज है । इसके बावजूद कुछ लोग उसकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो बनाने वाला जब यह सब वीडियो में रिकॉर्ड कर ही रहा है, तब कुछ लोग खेत के दूसरी तरफ से आते हैं और दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चलने लगते हैं। दोनों ही पक्षों की महिलाएं भी विवाद में शामिल दिख रही हैं।  

अमलपुरा का है वीडियो
मारपीट का यह पूरा मामला खंडवा जिले के जावर थाना क्षेत्र के अमलपुरा गांव का है। एसडीएम ने एक कोटवार को हटाकर दूसरे कोटवार को प्रभार दिया है। जब वह कब्जे के लिए पहुंचा तो विवाद की स्थिति बन गई। जमकर लाठी-डंडे चले। विवाद में 4 लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज किया जा रहा है। सूचना मिलने पर दोनों ही पक्षों को पुलिस थाने ले गई। एक पक्ष से संजय रावत व उसका भाई अजय रावत है। वहीं दूसरे पक्ष से लोकेश व मुकेश के परिवार हैं।
विज्ञापन


दोनों पक्षों के बयान दर्ज 
खंडवा के डीएसपी अनिल चौहान ने बताया कि गांव के पुराने कोटवारों को हटा दिया गया है। कोटवारी की जमीन को लेकर विवाद हुआ था। थाना जावर में दोनों पक्षों के स्टेटमेंट भी दर्ज हुए हैं। दोनों पक्ष थाना जावर में उपस्थित होकर जमीन पर अपना-अपना अधिकार जता रहे हैं। दोनों पक्षों की रिपोर्ट लिखी गई है। उनके मेडिकल कराए हैं। जो भी वैधानिक कार्यवाही है वह पुलिस कर रही है।इस मामले में 27 जून को प्रशासन ने पुराने को हटाकर नए कोटवार को कब्जा दिलाया था। उसको लेकर विवाद हुआ है।   

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें