फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबिल में फाल्ट से कई इलाकों की आपूर्ति ठप

Fri, 21 Apr 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
सांसद आदर्श गांव दुल्लहपुर में लगा सोलर लाइट
विज्ञापन
नगर में बिजली की समस्या बढ़ती जा रही है। जर्जर केबिलों के सहारे दी जा रही बिजली सप्लाई केबिलों में फाल्ट होने के चलते कई घंटो के लिए बाधित रहती है। गुरुवार को कई मोहल्लों में जर्जर लाइनों में फाल्ट आने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

 सब्जीमंडी, सदर चौराहा, अस्पताल तिराहा, गांधी आश्रम, छिबरामऊ रोड, जीटी रोड, ब्रह्मनान आदि मोहल्लों में दिन भर बिजली नहीं मिली तो आक्रोशित लोग बिजलीघर पर पहुंचे और हंगामा काटना शुरू किया।
उपकेंद्र पर पहुुंचे जेई रविशंकर ने आक्रोशित लोगों की समझाकर लाइनमैन से रात में ही हुए फाल्ट को ठीक कराया लेकिन मोहल्ला ब्रह्मनान समेत कई स्थानों पर फिर भी सप्लाई नहीं मिल सकी। जेई ने बताया कि जल्द ही नगर में बेहतर सप्लाई के लिए जर्जर केबलों को हटवाकर नई लाइनें डलवाई जाएंगी।
विज्ञापन


देहात क्षेत्र में 18 घंटे के आदेश, सप्लाई आठ घंटे ही
नगरपंचायत ज्योति खुड़िया को 8-10 घंटे ही बिजली मिल रही है। बताते चलें ज्योति के नाम से बना विद्युत फीडर कसबा से तीन किलोमीटर दूरी पर है ज्योति देहात ग्राम छतारी में ज्योति खुड़िया का विद्युत फीडर बना है। 10 घंटे बिजली भी टुकड़ों में मिल रही है। अंकित कुमार, हिमांशु, रोहित कुमार, श्यामवीर सिंह, संजीव कुमार, संजय सिंह, सागर गुप्ता, पंकज पाठक, अरविंद कुमार द्विवेदी, नीरज आदि ने बिजली सप्लाई व्यवस्थित करने की मांग की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें