फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर हिंसा: जम्मू के व्यापारियों को 50 करोड़ का नुकसान

Tue, 12 Jul 2016 03:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
घाटी में पिछले तीन दिनों से बवाल के कारण व्यापारियों को करीब 50 करोड़ रुपये का नुकसान सहना पड़ा है। व्यापारियों की सामान से लदी गाड़ियां घाटी नहीं जा सकी हैं। उन्हें नरवाल से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। घाटी के लिए राशन, गैस, पेट्रोल, डीजल, फ्रूट, दालें, सब्जी आदि सामान जम्मू की मंडी से सप्लाई होता है। 
विज्ञापन


रोजाना करीब एक हजार ट्रक इस सामान को लेकर घाटी जाता है, जबकि अन्य राज्यों से भी सामान कश्मीर भेजा जाता है। व्यापारियों का सामान इन ट्रकों में रखा खराब हो गया, जिसमें सब्जी, फ्रूट आदि शामिल है। 

वेयर हाउस मंडी से भी व्यापारियों का सामान नहीं जा पाया है। नरवाल मंडी के व्यापारी कुलभूषण गुप्ता के अनुसार केले की सप्लाई के ट्रक घाटी में भेजे जाने थे। ट्रकों में रखा केला खराब हो गया है। चार दिन से गाड़ियां बंद हैं। उनका काफी नुकसान हुआ है। घाटी में व्यापारियों के पास भुगतान के लिए भी नहीं जा सकेे हैं। 
विज्ञापन


वेयर हाउस के  व्यापारी अरुण महाजन के अनुसार रोज करीब दस करोड़ का सामान घाटी जाता है। मुर्गेे की भी सप्लाई होती है। करीब पचास करोड़ रुपये का नुकसान का आकलन किया गया है। हालात सामान्य होने में समय लगेगा। पहले यात्री गाड़ियां जाएंगी। उसके बाद सामान से भरे ट्रकों को भेजा जाएगा। 

तब तक और नुकसान होगा। वहीं, पेट्रोल और डीजल की सप्लाई भी घाटी नहीं गई है। ट्रांसपोर्टरों को भी नुकसान हुआ है। सामान्य हालात नहीं होने के कारण कई ट्रक चालक भी घाटी नहीं जाते हैं। चालक भी नरवाल मंडी और आसपास क्षेत्रों में रुके हैं और उनका खर्चा भी हो रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें