-फोटो 89 : खिलाड़ियों को सम्मानित करते विधायक राजेश जून व मौजूद कोच। स्रोत कार्यालय
बहादुरगढ़। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित 20वीं ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप कराटे चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। विधायक राजेश जून ने अपने कार्यालय पर उन्हें नकद धनराशि भेंट कर उत्साहवर्धन किया। खिलाड़ियों के कोच पंकज तवर, प्रमोद अहलावत और गौरी अहलावत ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता 7 से 9 अगस्त तक हुई। जुनून कराटे डोजो बहादुरगढ़ के खिलाड़ियों ने इसमें शानदार प्रदर्शन किया।
सब-जूनियर वर्ग में यशमिता ने स्वर्ण पदक और निश्चय नांदल ने रजत पदक जीता। लाव्या, नवनीत सिंह और उदिता ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। सीनियर वर्ग में कुमुद ने स्वर्ण पदक और समीक्षा ने कांस्य पदक हासिल किया। विधायक राजेश जून ने युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल शरीर को स्वस्थ रखते हैं और अनुशासन व आत्मविश्वास सिखाते हैं।