फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#CBSE: कानपुर डीपीएस स्कूल के रिजल्ट ने चौंकाया 

Sun, 04 Jun 2017 12:57 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रिजल्ट आने के बाद खुश होते बच्चे
विज्ञापन
कानपुर में डीपीएस आजाद नगर 283 बच्चों में 76 बच्चों ने 10 cgpa स्कोर किया हैं। कहने का मतलब है इन सभी छात्रों ने 90 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। इनके बारे में स्कूल के ऑनर आलोश मिश्रा ने कहा कि हमारे यहां का रिजल्ट बहुत अच्छा रहा है। जब वे यह बयान मौके पर मौजूद अमर उजाला के पत्रकार को दे रहे थे तो उनके पीछे खड़े स्कूल के बच्चे चहक रहे थे।  
विज्ञापन
सभी गर्मजोशी के साथ नारे लगा रहे थे 'ईस्ट ओर वेस्ट डीपीएस इज द बेस्ट', छात्रों के चेहरे खुशी से खिलाखिला रहे थे। सभी छात्र गले मिलकर एक दूसरे को कॉंग्रेच्युलेट करते दिखाई दिए। 
   
Trending Videos
विज्ञापन

छात्रों ने सफलता हासिल कर स्कूल का नाम रोशन कर दिया

बच्चों को मिठाई खिलाते आलोक मिश्रा
आलोक मिश्रा ने अपने बयान में यह भी बताया कि इस बार स्कूल का परिणाम 100 फीसदी गया है। इस बात की हमे बेहद खुशी है और अपने छात्रों पर नाज है। वहीं कानपुर के चकेरी के एयरफोर्स स्कूल में 181 छात्रों में 36 ने 10 सीजीपीए स्कोर किया है। कानपुर के इन दो स्कूलों के छात्रों ने बड़ी सफलता हासिल कर स्कूल का नाम रोशन कर दिया है।

अमर उजाला पर कैसे देखें रिजल्ट
अमर उजाला की वेबसाइट http://results.amarujala.com पर जाएं। स्क्रीन पर एक इन्फॉरमेशन बॉक्स खुलेगा, जिसमें आपको आपना अनुक्रमांक और नाम भरना होगा। ऐसा करते ही आपके सामने आपका रिजल्ट आ जाएगा। ये रिजल्ट मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों ही पर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें