फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमीफाइनल में कनिष्क का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
04jjrp22- झज्जर। मैच में गेंदबाजी करते हुए कनिष्क चौहान। स्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन
झज्जर। भारत और अफगानिस्तान की टीम के बीच खेले गए अंडर-19 विश्वकप के सेमीफाइनल मैच में जिले के गांव कुलाना निवासी कनिष्क चौहान का शानदार प्रदर्शन रहा। इस दौरान कनिष्क ने शानदार फील्डिंग करते हुए दो विकेट हासिल किए। वहीं भारत ने अफगानिस्तान की टीम को सात विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

जिम्बाब्वे के हरारे स्थित हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारत और अफगानिस्तान की टीम के बीच अंडर-19 विश्वकप का सेमीफाइनल मैच खेला गया। अफगानिस्तान की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। अफगानिस्तान की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में चार विकेट पर 310 रन बनाए। कनिष्क चौहान ने 9 ओवरों में 55 रन देकर दो विकेट हासिल किए।
कनिष्क चौहान ने दो विकेट टीम को महत्वपूर्ण समय पर दिलाए। कनिष्क चौहान ने 49वें ओवर में दूसरा विकेट हासिल किया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की टीम ने 41.1 ओवरों में तीन विकेट पर 311 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। अब भारत की टीम अंडर-19 विश्वकप का फाइनल मैच छह फरवरी को इंग्लैंड की टीम के साथ खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें