गर्मी के मौसम में जितना मजा शिमला घूमने का है। उससे ज्यादा मजा कालका से शिमला टॉय ट्रेन में यात्रा करने का है। यही कारण है कि छुट्टियां नजदीक आते ही टॉय ट्रेन की बुकिंग करवाने वालों की संख्या बढ़ गई है। कालका रेलवे स्टेशन पर रोजाना लंबी कतार लगती है। टिकट बुक करवाने के लिए आने वाले लोगों में सफर को लेकर काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है।
कालका से शिमला के बीच चलने वाली टॉय ट्रेन जैसे-जैसे दूरी को तय करती है रास्ते में खूबसूरत नजारे और सुरंगें सफर को यादगार बना देती हैं। इतना ही नही जब ट्रेन घुमावदार पहाड़ों के बीच से गुजरती है तो नजारा देखने वाला होता है। गर्मी के सीजन में कालका से शिमला जाने वाली सभी ट्रेनें फुल रहती हैं। गर्मी में ठंडे मौसम का मजा लेने के लिए कालका रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं।
तना ही नही पहली बार टॉय ट्रेन का सफर करने निकले सैलानी फूले नहीं समा रहे हैं। सैलानियों की मानें तो सड़क के रास्ते की बजाय उन्हें टॉय ट्रेन में शिमला का सफर करना ज्यादा पसंद हैं।
धवार को टॉय ट्रेन में पहली बार सफर करने जा रहे बंगलूरू निवासी शोम ने बताया कि उन्होंने शिमला के बारे में बचपन में सुना था, लेकिन शिमला घूमने का मौका कभी नहीं मिला। समर वेकेशन के चलते वह परिवार के साथ शिमला घूमने के लिए निकले हैं। टॉय ट्रेन के रोमांचक सफर का लुत्फ उठाने के लिए उत्साहित हैं।