इंसेट
स्थितियां बदल गईं, नए तरीके से सोचना होगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि जोशीमठ में ड्रेनेज सिस्टम के लिए डीपीआर बनाने के लिए टेंडर हो चुके थे। लेकिन अब नए तरीके से सोचना होगा, क्योंकि तब और अब की स्थिति में अंतर है। अब सभी काम नए सिरे से होंगे।
कोट
आठ संस्थान जोशीमठ में काम कर रहे हैं। उन सभी की रिपोर्ट का एनडीएमए की टीम अध्ययन करेगी। मैंने राहत कार्यों की समीक्षा की है। नया शहर बसाना है। मुआवजा तय होना है। इन सभी बातों पर जिलाधिकारी को सबसे सुझाव लेने के बाद रिपोर्ट देने को कहा गया है।- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री।