फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर से 820 हाजियों का पहला जत्था हज यात्रा के लिए हुआ रवाना

Sat, 14 Jul 2018 08:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
श्रीनगर हज हाउस ने निकलता हाजियों का पहला जत्था - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कश्मीर घाटी से वार्षिक हज यात्रा पर जाने वाले हाजियों का पहला जत्था हुआ रवाना। ज़िला प्रशासन के अनुसार 820 हाजी शनिवार को पहले जत्थे में रवाना किए गए। उन्होंने बताया कि हाजियों को सभी सुविधाओं का पूरा खयाल रखा जा रहा है। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र बेमिना में स्थित हज हाउस में शनिवार तड़के करीब 5 बजे से ही हाजियों के पहुंचने का तांता शुरू हो गया था और उन्हें उनके सगे संबंधी वहां छोड़ने पहुंचे थे। इस अवसर हरी झंडी दिखाने के बाद मीडिया से बात करते हुए श्रीनगर के ज़िला उपयुक्त सैयद आबिद रशीद ने बताया कि कश्मीर के सभी 10 जिलों से संबंध रखने वाले 820 हाजियों को शनिवार को रवाना किया जा रहा है, जिनमें से सबसे ज़्यादा 320 के करीब अनंतनाग जिले से है। उन्होंने बताया कि हाजियों के लिए एयर इंडिया ने रोज़ाना 4 विशेष उड़ाने रखी है। 

उन्होंने यह भी बताया कि हाजियों की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आबिद ने बताया कि अगले 12 दिनों तक हाजियों की रवानगी का सिलसिला ऐसे ही जारी रहेगा और हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि सभी इंतजाम जमीनी स्तर पर लागू किए जाएं ताकि हाजियों को बिना परेशानी के यहां से रवाना किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि हाजियों को एयरपोर्ट तक ले जाने के लिए हज हाउस से विशेष बसें रखी गई है। इसके साथ ही हज कमेटी ऑफ इंडिया ने वहां हेल्पलाइन भी रखी है ताकि यहां बैठे उनके अपनों को उनकी हर जानकारी मिल सके। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस अवसर पर हज पर जाने वाले हाजी भी प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधों से काफी खुश दिखे। बता दें कि हाजियों की श्रीनगर से आखिरी उड़ान 25 जुलाई को रवाना होगी। जबकि वहां से हाजियों की पहली उड़ान 25 अगस्त जबकि आखिरी उड़ान 7 सितम्बर को यहां वापिस लौटेगी। कुल इस वर्ष राज्य से करीब 10 हज़ार हाजी हज पर जाएंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें