जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में एक विस्फोट हो जाने की वजह से दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। यह विस्फोट उस वक्त हुआ जब दो शख्स पटाखों से खिलवाड़ कर रहे थे। दोनों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है।
यह घटना कुलगाम के दमहल क्षेत्र की है। जहां शाहिद और इखलाक अपने पड़ोस में विस्फोटक पदार्थ से खिलवाड़ कर रहे थे। तभी धमाका हो जाने की वजह से दोनों घायल हो गए। दोनों को घायल अवस्था में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्हे प्राथमिक उपचार दिया गया। दोनों की स्थिति को स्थिर बताया जा रहा है।
blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en">
J&K Police: Both Shahid and Ikhlaq are stated to be stable and Ikhlaq was discharged after preliminary medical treatment while Shahid is undergoing treatment. Police has taken cognizance and is probing the circumstances of the blast. https://t.co/UUZlm8PvEL
— ANI (@ANI)
May 1, 2019
इखलाक को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि शाहिद का इलाज अभी चल रहा है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में ले लिया है और विस्फोट किन परिस्थितियों में हुआ है, उसकी जांच कर रही है।