फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: राज्यपाल मलिक का ट्विटर अकाउंट हैक, हैकर ने पाक पीएम को फालो कर दिया

Wed, 01 May 2019 04:08 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
राज्यपाल सत्यपाल मलिक - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

रियासत के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का ट्विटर अकाउंट मंगलवार को हैक हो गया। अज्ञात हैकर ने अकाउंट को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के ट्विटर अकाउंट के फालोअर के रूप में टैग कर दिया। राजभवन ने घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की शिकायत पुलिस के पास दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


राजभवन के प्रवक्ता के अनुसार, किसी शरारती तत्व ने राज्यपाल का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया। जिसमें यह भी शो हो रहा था कि अकाउंट से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को फालो किया गया है। जैसे ही यह जानकारी सामने आई उसके तत्काल बाद इसमें सुधार करते हुए इमरान खान को अनफालो किया गया और इसकी शिकायत जम्मू कश्मीर पुलिस को दी गई है। यह घटना सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई। कई लोगों ने इमरान खान को फालो करने वाली जानकारी का स्क्रीन शॉट लेकर वायरल किया। इसकी जानकारी राज्यपाल तक पहुंचने के बाद राज्यपाल प्रशासन हरकत में आया।

साइबर सेल सक्रिय
शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस महकमा मामले की तहकीकात में जुट गया है। साइबर सेल को भी सक्रिय कर दिया गया है। 

उमर ने कसा तंज- अगर मेरा अकाउंट कभी हैक हो तो मुझे भी इसी तरह का हैकर मिले
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने राज्यपाल सत्यपाल मालिक के ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट के हैक हो जाने पर इस घटना का मजाक उड़ाते हुए कहा कि उनकी कामना है कि अगर उनका अकाउंट भी कभी हैक हो तो उन्हें भी ऐसा ही हैकर मिले।
विज्ञापन


उमर ने मंगलवार को ट्वीट किया, 'सॉरी काइंड हैकर्स। उसने केवल इमरान खान का अकाउंट फॉलो करने के लिए अकाउंट को एक्सेस किया और फिर चुपचाप अकाउंट का एक्सेस छोड़ दिया। राजभवन इस बदलाव को तुरंत पूर्ववत करने में सक्षम था। अगर मेरा अकाउंट कभी भी हैक होता है तो परमेश्वर मुझे इस तरह के दयालु दिल वाला हैकर दे।’
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें