फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदेव सिंह सहरावत बने बाराह बिरोहड़ खाप के प्रधान

विज्ञापन
25jjrp20- बाराह बिरोहड़ खाप के प्रधान जगदेव सिंह सहरावत व अन्य पदा​धिकारी। स्रोत : आयोजक - फोटो : samvad
विज्ञापन
साल्हावास। बाराह बिरोहड़ खाप की पंचायत बड़ी परस में हुई, जिसमें सर्वसम्मति से जगदेव सिंह सहरावत को नया प्रधान चुना गया। कपूर सिंह सहरावत ने स्वास्थ्य कारणों से पद छोड़ने की पेशकश की थी। नए प्रधान के चयन तक वह कार्यवाहक प्रधान की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
विज्ञापन

पंचायत में विभिन्न गांवों के जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। सासरोली के ईश्वर सिंह ग्रेवाल को उपप्रधान और रुड़ियावास के नफे सिंह को सचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा विभिन्न गांवों से सात सदस्यों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया।
नवनियुक्त प्रधान जगदेव सिंह सहरावत ने कहा कि समाज को नशे और अन्य कुरीतियों से मुक्त करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने खाप और भाईचारे के सहयोग से समाज को सही दिशा देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें