फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं सुधर रहा पाकिस्तान, लगातार दूसरे दिन भारतीय सीमा पर गोलीबारी, VIDEO

Fri, 13 Oct 2017 10:43 AM IST
Team Digital
विज्ञापन
सीमापार से होती गोलाबारी
विज्ञापन
पाकिस्तान अपने नापाक इरादों से बाज नहीं आ रहा है। शुक्रवार को फिर जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के करमारा और दिगवार सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया गया। सुबह से ही उस पार से सेक्टर में भारी गोलीबारी की गई। सूत्रों की माने तो करमारा के साथ केजी सेक्टर में भी सीजफायर का उल्लंघन किया गया है।
विज्ञापन

  #WATCH J&K: Ceasefire violation by Pakistan in KG sector of Poonch. pic.twitter.com/oW8O5YtTqO — ANI (@ANI) October 13, 2017

पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि इस दौरान किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से बमबारी का वीडियो भी जारी किया गया है।
विज्ञापन

कल भी किया था उल्लंघन

सीमापार से होती गोलाबारी
बता दें कि गुरुवार को पाकिस्तान के द्वारा किए गए सीजफायर उल्लघंन में एक जवान और एक पोर्टर की मौत हो गई। साथ ही 5 जवान घायल हो गए थे। पाकिस्तान ने सैन्य चौकियों पर गोलाबारी के लिए मोर्टार का इस्तेमाल किया था, उसी दौरान जवाबी कार्रवाई में एक जवान और एक पोर्टर की मौत हो गई थी, साथ ही 5 जवान घायल हो रहे गए थे।
  #FLASH J&K: Pakistan initiates unprovoked ceasefire violation in KG sector of Poonch. pic.twitter.com/nNHnj063Xp — ANI (@ANI) October 13, 2017

इससे पहले 6 अक्टूबर को पाकिस्तानी सैनिकों ने राजौरी जिले के बाबा खोरी और अन्य इलाकों में गोलीबारी की थी। बता दें कि साल 2017 में पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम उल्लंघन के मामले में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें