फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से आईटीबीपी जवान की मौत, घर में मची चीख पुकार; 12 दिन पहले घर से गए थे

Sat, 20 Jan 2024 09:24 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आने से फिरोजाबाद निवासी आईटीबीपी जवान की मौत हो गई। इससे घर में चीख पुकार मच गई। 12 दिन पहले ही वह घर से वापस गए थे। 
विज्ञापन
आईटीबीपी जवान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद निवासी आईटीबीपी के जवान की ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। वह जसराना थाना क्षेत्र के बनवारा गांव के रहने वाले थे। 

विज्ञापन


परिजन ने बताया कि वर्तमान में उनकी तैनाती अरुणाचल प्रदेश में थी। अभी 12 दिन पहले ही आट जनवरी को वह छुट्टी काटकर घर से वापस ड्यूटी पर गए थे। शनिवार की सुबह जवान का शव गांव पहुंचा तो चीत्कार मच गई। उनके अंतिम दर्शन के लिए गांव व क्षेत्र के लोग उमड़ पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें