फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर का असर: हुड्डा पार्क पर हरकत में आई नगरपालिका, जल्द लगेंगे नए झूले

विज्ञापन
फोटो संख्या:58- हुड्डा पार्क में  ओपन जिम का निरीक्षण करते प्रधान रमेश सैनी--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हुड्डा पार्क की व्यवस्थाएं सुधारने के लिए नगरपालिका प्रधान रमेश सैनी ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई, रखरखाव और लाइट व्यवस्था का जायजा लिया। खराब लाइटों को ठीक करवाने के लिए मौके से ही अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन


नगरपालिका ने बच्चों के लिए 10 लाख रुपये से नए झूले लगाने और पार्क के संपूर्ण सुंदरीकरण के लिए पांच करोड़ रुपये का एस्टीमेट सरकार को मंजूरी के लिए भेजा है। इसमें चारदीवारी, फव्वारा, फुटपाथ, आधुनिक लाइटिंग, हरियाली और पौधरोपण के कार्य शामिल हैं।

अमर उजाला ने 17 अक्तूबर के अंक में ''रणबीर पार्क का होगा जीर्णोद्धार'' शीर्षक से पड़ताल प्रकाशित की थी। इसके बाद प्रधान ने निरीक्षण कर सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्क में सुबह-शाम करीब दो हजार लोग सैर करने आते हैं। इनमें बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

वर्जन

पार्क बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए स्वास्थ्य व मनोरंजन का केंद्र हैं। बजट मंजूर होने के बाद हुड्डा पार्क को आधुनिक स्वरूप दिया जाएगा।

— रमेश सैनी, प्रधान, नगरपालिका महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें