फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: आंदोलनरत इंटर्न डॉक्टरों की डिप्टी सीएम से मुलाकात,स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर मिला सीएम से चर्चा का भरोसा

Sun, 16 Aug 2026 06:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

बस्तर पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा से इंटर्न डॉक्टरों ने मुलाकात कर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। डिप्टी सीएम ने डॉक्टरों की मांग को जायज बताते हुए जल्द ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से चर्चा कर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम से चर्चा करते इंटर्न चिकित्सक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में इंटर्न और पीजी रेजिडेंट के की ओर से अपने स्टाइपेंड बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर लगातार 12 दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसी क्रम में बस्तर पहुंचे डिप्टी सीएम से इंटर्न ने मुलाकात करते हुए अपने स्टाइपेंड को बढ़ाने की मांग को लेकर पत्र भी सौपा, जिसके बाद डिप्टी सीएम ने आश्वासन दिया है कि इस मामले को लेकर जल्द ही सीएम से मिलकर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि इंटर्न 12 दिनों से मान सम्मान की लड़ाई लड़ते हुए स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। जिसमें इंटर्न का कहना है कि स्टाइपेंड हमारा अधिकार है। समयबद्ध स्टाइपेंड हमारी आवश्यकता है। इंटर्न और पीजी डॉक्टरों का शोषण बंद किया जाए। छत्तीसगढ़ में पीजी 1 स्टाइपेंड 67 हजार 5 सौ है जो सबसे कम है। जबकि छत्तीसगढ़ में इंटर्न को 15 हजार 900 है। इंटर्न और पीजी के स्टाइपेंड में अन्य राज्यों की तुलना में सबसे कम है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने चिकित्सको की परेशानियों को समझते हुए कहा कि बहुत कम है, इस मामले को लेकर जल्द ही सीएम से मिलकर इसके लिए कोई निर्णायक फैसला लिया जाएगा।

अलग अलग तरीके से कर चुके है विरोध
इंटर्न चिकित्सकों ने अपने मांग को लेकर अलग अलग तरीके से विरोध कर चुके है। जिसमे काली पट्टी से लेकर, स्लोगन, बाइक रैली, नुक्कड़ से लेकर कलेक्टर तक को ज्ञापन सौप कर अपना विरोध जता चुके है, इसके अलावा माँ दंतेश्वरी मंदिर जगदलपुर में पत्र लिखकर मांग पूरी करने की अर्जी भी लगाए है।
विज्ञापन


ये मिल रहा है स्टाइपेंड
यूजी इंटर्न स्टाइपेंड की बात किया जाए तो ओड़िसा में 40 हजार 953 से 44 हजार 319 रुपये है। वेस्ट बंगाल में 43 हजार 99 है, असम में 36 हजार 225 है, कर्नाटक में 26 हजार 3 सौ से 30 हजार, बिहार में 20 से 27 हजार है। छत्तीसगढ़ में 15 हजार 900 रुपये है। दिल्ली में 30 हजार 7 सौ से लेकर 34 हजार 310 है। झारखण्ड में 25 से 30 हजार रुपये है। तेलंगाना में 29 हजार से अधिक है। केरला में 26 हजार से 27 हजार तक है, वनों मेघालय में 30 हजार 27 हजार है।
 

डिप्टी सीएम से चर्चा करते इंटर्न चिकित्सक

 

डिप्टी सीएम से चर्चा करते इंटर्न चिकित्सक

 

डिप्टी सीएम से चर्चा करते इंटर्न चिकित्सक

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें