फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में और लगेंगे उद्योग, औद्योगिक गलियारा के लिए जमीन का अधिग्रहण शुरू

Tue, 21 Jan 2020 05:06 PM IST
विजय जैन राजीव रंजन, गोरखपुर

सार

  • गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर बनेगा औद्योगिक गलियारा
  • सीएम ने 1250 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण की घोषणा की है
  • पहले चरण में शुरू हुआ 500 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण 
विज्ञापन
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस- वे के दोनों ओर बनेगा औद्योगिक गलियारा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को गोरखपुर से जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर बनने वाले औद्योगिक गलियारे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले चरण में 500 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होगा। शुरुआत सहजनवां तहसील के छह गांवों में जमीन के अधिग्रहण से हो रही है।
विज्ञापन


करीब दो साल पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के स्थापना दिवस समारोह में लैंड बैंक की कमी से उद्योगों की स्थापना में आ रही अड़चन को दूर करने के लिए गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर करीब 10 हजार हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण की घोषणा की थी। वहीं इस लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन देने वाले किसानों को सम्मानित करने के कार्यक्रम के दौरान फिलहाल 1250 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण का निर्देश दिया था। इसके बाद उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने लिंक एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर औद्योगिक गलियारा के लिए जमीन अधिग्रहण की शुरुआत सहजनवां तहसील के गीडा औद्योगिक क्षेत्र के पास ही कर दी है।
विज्ञापन

इन गांवों में शुरू हो रही अधिग्रहण की कार्रवाई

भगवानपुर, मंझवा, सीयर, सहजुपार, भरवल और बसंतपुर

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के दोनों और बनने वाले औद्योगिक गलियारे के लिए शुरुआत में सहजनवां तहसील के छह गांवों में अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। प्रथम चरण में 500 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। हालांकि गोरखपुर के डीएम ने सहजनवां तहसील के अलावा गोरखपुर सदर के गांवों को भी इसमें शामिल करने का निर्देश दिया है।
- ओमप्रकाश पाठक, एसीईओ, यूपीडा

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें