फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हवाई जहाज से करें लखनऊ से सीधे देहरादून का सफर, 28 दिसंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो की फ्लाइट

Mon, 11 Dec 2017 03:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। पहाड़ों की सैर करने के लिए वहां तक पहुंचना अब और आसान हो गया है। ऐसा इस‌लिए क्योंकि उत्तराखंड के जौलीग्रांट एयरपोर्ट (देहरादून) से लखनऊ के लिए 28 दिसंबर से सीधी हवाई सेवा शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन


यह सेवा इंडिगो एयरलांइस शुरू करने जा रहा है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि विमान सेवा का शिड्यूल तय हो गया है। इसके तहत इंडिगो एयरलांइस का विमान लखनऊ से दोपहर 1:40 बजे उड़ान भरेगा जबकि देहरादून से दोपहर 2:10 बजे वापसी की उड़ान भरेगा।

विनोद शर्मा ने बताया कि इस हवाई सेवाओं के विस्तार से उत्तराखंड के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही दोनों राज्यों के लोगों का काफी समय बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें