फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में मनाया जायेगा भारतीय भाषा उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले के परिषदीय स्कूलों के छात्रों में भाषाई समझ, सांस्कृतिक संवेदनशीलता और बहुभाषीई दक्षता को बढ़ाने के लिए भारतीय भाषा उत्सव मनाया जाएगा। चार से 11 दिसंबर तक चलने वाले कार्यक्रम में स्कूलों में कथा, कविता और संवाद की जीवंत प्रस्तुति होगी। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने बीएसए को भारतीय भाषा उत्सव आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले के 1447 परिषदीय स्कूलों में लगभग 90 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। छात्रों को पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दक्ष बनाने के लिए सरकार प्रयासरत है। स्कूलों में अनेक भाषाएं और एक भावना थीम पर भारतीय भाषा उत्सव मनाया जाएगा। इसमें कथा, कविता और संवाद की जीवंत सांस्कृतिक धारा बहेगी।
कार्यक्रम में मातृभाषा आधारित शिक्षा, बहुभाषीई सीख और सांस्कृतिक एकत्व को भी स्कूलों में वातावरण में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास है। बीएसए डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि परिषदीय स्कूलों में भारतीय भाषा उत्सव चार से 11 दिसंबर तक मनाया जाएगा। चार दिसंबर को स्कूलों में भाषा वृक्ष और भाषाई विरासत वॉल बनाई जाएगी।
विज्ञापन

विद्यार्थी घर, क्षेत्र और देश में बोली जाने वाली भाषाओं का परिचय देंगे। पांच दिसंबर को भाषाओं पर आधारित कविता और संगीत के तहत विभिन्न भाषाओं की कविताओं और गीतों की प्रस्तुति होगी। छह को विभिन्न भारतीय भाषाओं के त्योहारों से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम और भाषाओं की आवाज का पॉड कास्ट होगा। आठ दिसंबर को कहावतों में एकता के माध्यम से बच्चों को देशभर की कहावतों में निहित एकता का संदेश समझाया जाएगा, जबकि भाषा मित्र में सहयोग के तहत छात्र-छात्राएं एक-दूसरे की भाषाओं के शब्द सिखाएंगे।
नौ दिसंबर को भाषा बंधु पत्र और बहुभाषीय कहानी-शृंखला होगी। 10 को विद्यालयों में भाषा अन्वेषण सक्रिय होंगे, जहां बच्चे खेल, कहानी, शब्द-यात्रा और संवाद आधारित गतिविधियों के माध्यम से भाषाओं की खोज करेंगे। उत्सव का समापन 11 दिसंबर को इंटरेक्टिव भाषा मेला और भाषा-रंगमंच प्रस्तुतियों के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें