फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में नामी बिल्डर के घर और दफ्तरों पर छापेमारी के बाद अन्य बिल्डरों में मचा हड़कंम

Wed, 18 Jul 2018 11:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
income tax office
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के नामी बिल्डर के दफ्तर और अन्य ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा है। छापा मारकर विभाग ने करोड़ों रुपये की आयकर चोरी का पता लगाया है। इसके बाद से राज्य के अन्य बिल्डरों में हड़कंप मच गया है। आयकर विभाग की टीम ने इंदौर, मध्य प्रदेश, सतना और छतरपुर में भी कई ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी बुधवार सुबह 6 बजे शुरू हुई। 
विज्ञापन


नामी बिल्डर नीरज चौरसिया का राज्य में सतना के सोहावल स्थित लोटस सिटी में दफ्तर है। इसके बाद आयकर विभाग ने आधा दर्जन ठिकानों पर छापा मारा है। छापेमारी के बाद विभाग कड़ी कार्रवाई कर रहा है। माना जा रहा है कि इस छापेमारी से कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। 

बता दें कि पिछले दो महीने में यह अब तक की सबसे बड़ी छापेमारी है। इससे पहले 16 मई को भोपाल में असनानी बिल्डर के घर और दफ्तरों पर छापेमारी की थी। इस दौरान आयकर विभाग ने आशिमा मॉल समेत अरेरा कॉलोनी स्थित असनानी के घर समेत 10 से अधिक ठिकानों पर छापा मारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें