अलीगढ़ में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को गोली मार कर खुदकुशी कर ली। जहां पति की मौके पर ही मौत हो गई वहीं पत्नी को गंभीर अवस्था में जेवर के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के थाना टप्पल क्षेत्र के उसरह रसूलपुर गांव निवासी पति ने घरेलू विवाद पर पत्नी को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मृतक कबड्डी का नामचीन खिलाड़ी था।
उसने पहले खुद को कमरे में बंद किया और जब परिजन खुलवाने पहुंचे तो अंदर से गोली चला दी। तमंचे से चली गोली पत्नी के बाजू में लगी। जख्मी पत्नी को अस्पताल भेजा गया। इसके बाद उसने खुद को गोली से उड़ा लिया।
इंस्पेक्टर टप्पल संजय पांडेय के अनुसार मृतक खिलाड़ी दिनेश मानसिक रूप से किसी बात से परेशान चल रहा था। घटना सुबह 9 बजे के आसपास की है। अब दिनेश का शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।