फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कट और गलत दिशा में दौड़ते वाहन बन रहे खतरा, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
फोटो-51: बहादुरगढ़ के एमआईई में गलत दिशा में चल रहा स्कूटर सवार। स्रोत पार्टी - फोटो : samvad
विज्ञापन
बहादुरगढ़। एमआईई क्षेत्र में एनएच-9 पर मेट्रो पिलर नंबर 785-786 के पास बने अवैध कट के वाहन कारण गलत दिशा से गुजर रहे हैं। इससे दुर्घटना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। लोगों ने इस मामले में प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


एमआईई में कंसलटेंट आरबी यादव, रजत, प्रॉपर्टी डीलर श्याम लाल गुप्ता व अजीत आदि ने बताया कि एमआईई के मामा-भांजा चौक पर हुए हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। कुछ इसी तरह का हादसा कभी भी पिलर नंबर 785 के पास भी हो सकता है।
उन्होंने बताया कि हनुमान धर्म कांटा की ओर से बहादुरगढ़ की दिशा में कई भारी वाहन और निजी गाड़ियां गलत साइड में दौड़ रही हैं। पिलर नंबर 785-786 के पास बने अवैध कट से दिल्ली की ओर जाने वाली लेन से बैंक रोड, एमआईई की तरफ भी वाहन नियमों का उल्लंघन करते हुए निकलते हैं।
विज्ञापन


उनका कहना है कि इस स्थान पर कई बार बड़े हादसे होते-होते बचे हैं। लोगों का आरोप है कि इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस को कई बार शिकायत भी दी जा चुकी है लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

एडवोकेट आरबी यादव ने प्रशासन से मांग की है कि मेट्रो पिलर नंबर 785-786 के बीच बैरिकेड लगाए जाएं ताकि अवैध कट को बंद किया जा सके। इसके साथ ही यहां नियमित पुलिस गश्त की जाए। साथ ही नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
यातायात थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि अवैध कट को बंद करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को सूचित कर रखा है। यहां पर गलत दिशा से वाहन गुजरते हैं जिससे हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें