फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी में चाहते हैं पढ़ना ताे अभी है माैका, करना हाेगा यह काम

Tue, 30 Jan 2018 09:59 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
आईआईटी में पढ़ना हर छात्र का सपना हाेता है। यहां पहुंचने के ल‌िए छात्राें काे बहुत मेहनत करनी हाेती है। अगर अाप आईआईटी में प्रवेश पाना चाहते है ताे अभी अापके पास इसका माैका है। जेईई एडवांस के ल‌िए सीबीएसई स्कूलों में मॉक टेस्ट की सुविधा मिलेगी। 

 
विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक
आईआईटी में प्रवेश की खातिर होने वाले ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) एडवांस के लिए अब छात्रों को सीबीएसई स्कूलों में मॉक टेस्ट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने सीबीएसई चेयरमैन को पत्र लिखा है।

 
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
इस बार से (2018) एडवांस परीक्षा पूरी तरह से ऑनलाइन होने जा रही है। इससे पहले प्रैक्टिस के तौर पर छात्रों को मॉक टेस्ट की सुविधा दी जा रही है। मॉक टेस्ट की सुविधा देशभर के 19500 स्कूलों में दी जाएगी। वहीं दूसरी ओर आईआईटी कानपुर की ओर से मंगलवार को जेईई एडवांस 2018 के लिए ऑनलाइन मॉक टेस्ट मॉडल-2 जारी कर दिया गया है।

 
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
​छात्र जेईई एडवांस की वेबसाइट www.jeeadv.ac.in से इसकी सुविधा हासिल कर सकते हैं। यह टेस्ट 20 मई को एकसाथ पूरे देश में कराया जाएगा। इसके लिए दो मई से सात मई तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें