अलवर जिले में पिछले दिनों पत्नी की गोली मार कर हत्या करने के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी जफरू टपूकड़ा थाना इलाके के मयापुर गांव का निवासी है। उसने आपसी कहासुनी के बाद 10 जून को पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह फरार हो गया।
मुखबीर की सूचना पर अपने घर आए जफरू को टपूकड़ा थाना पुलिस ने रविवार की रात गिरफ्तार कर लिया। वह अपने घर से कोई सामान लेने आया था। पुलिस ने बताया कि जफरू ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस हत्या के लिए काम में ली गई रिवाल्वर को प्राप्त करने का प्रयास कर रही है।