फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतान न होने पर पति ने दूसरी शादी करने की धमकी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। थाना चकरनगर क्षेत्र की एक महिला ने संतान न होने पर पति पर दूसरी शादी की धमकी देने समेत मारपीट व अतिरिक्त मांगने का आरोप लगाया है। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत सास, सुसर व देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पीड़िता नेहा सिंह पत्नी धीरेंद्र प्रताप सिंह निवासी लखना रोड चकरनगर ने बताया कि उसकी शादी साल 2018 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ससुराल पक्ष ने तीन लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। पीड़िता के अनुसार उसके पिता गंभीर बीमारी से पीड़ित हो गए थे, इस कारण वह अतिरिक्त दहेज देने में असमर्थ थे। वहीं, कोई संतान न होने पर प्रताड़ित किया जाता है। पति धीरेंद्र प्रताप सिंह, ससुर लल्लाराम, सास माया देवी और देवर लगातार मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने लगे।
आरोप है कि आरोपी उसे घर से निकालने और जान से मारने की धमकी देते थे। थाना प्रभारी बलराम मिश्रा ने बताया सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच उपनिरीक्षक खुर्शीद अहमद खान को सौंपी गई है। जल्द ही जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें