फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ किग्रा के कछुए के साथ शिकारी गिरफ्तार, मुखबिर की सूचना पर वन विभाग ने की कार्यवाई

Fri, 02 Nov 2018 04:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
गिरफ्तार शिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कछुए होने की सूचना पर गुरुवार को माला रेंज के स्टाफ ने न्यूरिया कॉलोनी गांव में धरपकड़ कर आरोपी को धर दबोचा। उसके पास से आठ किग्रा का एक कछुआ बरामद हुआ। मामले में विभागीय कार्रवाई के बाद पकड़े गए तस्कर को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


टाइगर रिजर्व में अवैध घुसपैठ की घटनाएं लगातार चर्चा में आ रही हैं। चाहे वह वन्यजीव शिकार का मामला हो या फिर तस्करी से जुड़ा। गुरुवार को कछुए के साथ एक आरोपी के पकड़े जाने के बाद मामला ताजा हो गया।

महोफ रेंजर गिरीराज सिंह ने मुखबिर से सूचना मिलने बाद स्टाफ की मौजूदगी में न्यूरिया कॉलोनी निवासी बोलाराय के यहां धरपकड़ की। इस दौरान टीम ने आरोपी को धरदबोचा। उसके पास से एक आठ किलो का कछुआ बरामद हुआ।
विज्ञापन


आरोपी समेत बरामद हुए कछुए को मुख्यालय लाया गया। जहां पूछताछ कर विभागीय कार्रवाई के बाद आरोपी तस्कर को जेल भेज दिया गया। डिप्टी डायरेक्टर आदर्श कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। घटना से जुड़े हर पहलुओं पर जांच की जा रही है।

कहां होता है कछुए का इस्तेमाल
लोकल स्तर की बात करे तो मांस, चर्बी, अंडा, तंत्र विद्या व पालने के लिए कछुए का प्रयोग किया जाता है। वहीं देश के कुछ हिस्सों समेत विदेशों में इसकी काफी मांग रहती है। इसमें बाल हैगिंग, चश्मों में, ज्वेलरी समेत अन्य कार्य में कछुए का इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें