फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: होटल वाले ने पैसे मांगे तो स्मैकियों ने चाकू मारा, चौकी पर भी हंगामा

Wed, 20 Dec 2023 01:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

शाहपुर इलाके के तिनकोनिया नंबर एक निवासी प्रेम जायसवाल का पादरी बाजार चौराहे पर होटल हैं। रविवार की रात होटल पर प्रेम का बेटा रुद्रनाथ बैठा था। आरोप हैं कि रात 11 बजे दो युवक पहुंचे। इनमें एक ने अंडा करी मंगाई और दूसरे ने शाकाहारी खाना मंगाया।
विज्ञापन
पीड़ित दुकानदार रुद्रनाथ जायसवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में शाहपुर थानाक्षेत्र के पादरी बाजार चौराहे पर दो मनबढ़ स्मैकियों ने जमकर आतंक मचाया। खाना खाने के बाद निकल रहे स्मैकियों से होटल संचालक ने रुपये मांगे तो हमलावर हो गए। होटल संचालक को पहले हॉकी से पीटा फिर चाकू से भी हमला कर दिया।

विज्ञापन


होटल संचालक किसी तरह भागकर पादरी बाजार पुलिस चौकी पहुंचा तो मनबढ़ वहां भी पहुंच गए और हंगामा करने लगे। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उन्हें काबू किया और शाहपुर थाने भेजा। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है। गंभीर रूप से घायल होटल संचालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

शाहपुर इलाके के तिनकोनिया नंबर एक निवासी प्रेम जायसवाल का पादरी बाजार चौराहे पर होटल हैं। रविवार की रात होटल पर प्रेम का बेटा रुद्रनाथ बैठा था। आरोप हैं कि रात 11 बजे दो युवक पहुंचे। इनमें एक ने अंडा करी मंगाई और दूसरे ने शाकाहारी खाना मंगाया। बाद में दोनों खाने के पैसे दिए बिना ही निकलने लगे।

रुद्रनाथ ने दोनों युवकों को टोकते हुए पैसे मांगे। इस पर मनबढ़ उसे गाली देने लगे। रुद्रनाथ ने एतराज किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस बीच दुकान में रखे चाकू से रुद्रनाथ के हाथ और सिर पर वार कर दिया। इस दौरान भोजन करने आए एक युवक ने बीच-बचाव का प्रयास तो मनबढ़ों ने उसे भी हॉकी से मारपीट कर जख्मी कर दिया।

 
विज्ञापन

रुद्रनाथ किसी तरह होटल से भागकर पादरी बाजार चौकी पर गया। उसके पीछे मनबढ़ स्मैकिए भी पहुंच गए और उसे तलाशने लगा। इस बीच चौकी पर मौजूद सिपाहियों से भी उलझ गए। सिपाहियों ने किसी तरह मनबढ़ों को काबू किया और शाहपुर थाने लगे गए।

मेडिकल कराने अस्पताल गए तो वहां भी हंगामा
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों की पहचान जंगल मातादीन निवासी गोलू सिंह और शशि सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों स्मैक के आदी हैं। दोनों शाहपुर थाने में रात में शोर-शराबा करते रहे। मेडिकल कराने के लिए पुलिस उन्हें जिला अस्पताल ले गई तो वहां भी हंगामा किया। पुलिस ने दोनों का शांति भंग की धारा में चालान कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें