फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति में हुड्डा मुझसे जूनियर, बिहार में नहीं हरियाणा में है जंगलराज

Thu, 07 Jul 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
कैप्टन अजय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा कांग्रेस के पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि हरियाणा में आरक्षण के नाम पर बीते माह हुई गुंडागर्दी ने साबित कर दिया कि हरियाणा की भाजपा सरकार में अब पूर्ण रूप से जंगलराज स्थापित हो चुका है।
विज्ञापन


जबकि केंद्र और राज्य की सरकार कहती हैं कि बिहार में जंगलराज है। सरकार इसका जवाब दे कि हरियाणा में आरक्षण के नाम पर हुई हत्या और लूटपाट के लिए कौन जिम्मेदार है।

बृहस्पतिवार को फिरोजपुर झिरका में कांग्रेसी नेता अमन अहमद के कार्यालय पर एक कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि आरक्षण के नाम पर केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकार ने हरियाणा के लोगों को बेवकूफ बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुड्डा को सीएम बनवाने पर पश्चाताप

- फोटो : amar ujala
जब लोग आंदोलन करने उतरे तो प्रदेश में सरकार ने धारा 144 को लागू किया हुआ था। उसके बावजूद प्रदेश में दुकानों, मकानों में लूटपाट हुई और महिलाओं की इज्जत लूटी गई।

खुलेआम प्रदेश में दंगे होते रहे और सरकार तमाशा देखती रही। उन्होंने कहा कि 27 फीसदी आरक्षण में सभी को शामिल कर लोगों को बहकाने तथा लड़ाने का काम सरकार ने किया है।

यादव ने कहा कि जब हरियाणा में भजनलाल को सीएम पद के लिए कांग्रेस द्वारा नोमिनेट किया जा रहा था तो उन्होंने भजनलाल का विरोध कर हुड्डा को सीएम बनवाने में सहमति जताई थी। इस बात का आज उन्हें बड़ा पश्चाताप है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें